मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पीजी पोर्टल पर छात्रों को सोमवार को आवेदन में परेशानी आई। कई छात्रों ने बताया कि पोर्टल खोलने पर वहां डेट क्लोज्ड लिखा हुआ आया। इस कारण वह आवेदन नहीं कर सके। विवि प्रशासन ने आवेदन की तारीख 17 जनवरी तक बढ़ा दी है। पहले 10 जनवरी तक थी। बीआरएबीयू में पीजी में 19 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इस बारे में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि इस बारे में जानकारी ली जायेगी। उधर, सूत्रों ने बताया कि दोपहर के बाद पोर्टल ठीक हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.