प्रयागराज, दिसम्बर 4 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के के. बनर्जी वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र ने कई परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमटेक पृथ्वी प्रणाली विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 9 दिसंबर से तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। एमएससी बायोकेमेस्ट्री की परीक्षाएं 8 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। बायोटेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 5 दिसंबर से होगी। एमएससी रसायन विज्ञान व कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षाएं 8 व 9 दिसंबर से आरंभ होंगी। वहीं भौतिक विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 11 दिसंबर और प्रथम सेमेस्टर की 15 दिसंबर से शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.