पीजी निशांत को बेस्ट पेपर अवॉर्ड से किया गया सम्मानित,क्षेत्र में खुशी
हाजीपुर, फरवरी 18 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देसरी प्रखंड के भिखनपुरा निवासी पीजी निशांत को बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सम्मान स्वदेशी प्रथाओं और आधुनिक मनोवैज्ञानिक नवाचारों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। इस संबंध में पीजी निशांत ने बताया कि यह सम्मेलन बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग द्वारा अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान का अंतर्राष्ट्रीय संघ के सहयोग से आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार उनके शोध पत्र संगठन में न्याय और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। उनके शोध कार्य को निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। वह वर्तमान में मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.