पीजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म कल से
मेरठ, जून 2 -- कैंपस एवं कॉलेजों में समर्थ पोर्टल पर भरे जा रहे एमए, एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म कल से ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। चौ. चरण सिंह विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां जारी कर दी हैं। कल यानी तीन जून से पांच जून तक कॉलेज समर्थ पोर्टल पर छात्रों के विषय चुन सकेंगे। पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ जून रहेगी। विवि के अनुसार, 250 रुपये के विलंब शुल्क के साथ छात्र नौ जून, जबकि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ दस जून तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। सीसीएसयू के अनुसार, ऐसे पाठ्यक्रम जिनमें परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर भरे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक परीक्षाएं नहीं हुईं, छात्र उनके फॉर्म भी उक्त तिथियों तक भर सकेंगे। ऐसे में जो छात्र पूर्व में अपने फॉर्म नहीं भर सके, वे इस अवधि में यह प्रक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.