पीजी द्वितीय सेमेस्टर के कुछ विषयों की परीक्षा जीएमडीपीएल महिला कॉलेज में
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग द्वारा पीजी द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-2027 की 3 जुलाई को होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा में स्किल एनहैंसमेंट कोर्स के अंतर्गत एनवायरमेंटल लॉ एंड पॉलिसी के इतिहास हिंदी अंग्रेजी गणित एवं कॉमर्स विषयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा जेएमडीपीएल मधुबनी में आयोजित होगी। 3 जुलाई को प्रथम पाली की शेष विषयों की परीक्षा पूर्व की तरह बीएम कॉलेज रहिका परीक्षा केंद्र पर होगी। एलएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ. इंसान अली ने बताया कि बीएम कॉलेज रायका परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से परीक्षा के सफल संचालन में दिक्कत हो सकती थी। इसी कारण से उपर्युक्त विषयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा जेएमडीपीएल महिला कॉलेज मधुबनी में संचालित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.