दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-27) की कक्षाएं 11 मार्च से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई हैं। डीएसडब्ल्यू ने इस संबंध में सभी पीजी विभागाध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिया है। इसके अनुसार प्रायोगिक विषयों का वर्गारंभ प्रायोगिक परीक्षा समाप्ति के बाद शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...