पीजी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हुआ जारी
मधुबनी, अगस्त 30 -- मधुबनी, एक संवाददाता । एलएनएमयू के परीक्षा विभाग द्वारा पीजी द्वितीय सेमेस्टर छात्र 2025 -2027 का परीक्षा परिणाम शनिवार को रात्रि में जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर डॉक्टर इंसान अली ने बताया कि एलएनएमयू के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार चौधरी के निर्देश पर परीक्षा फल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में 93 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। 4 फीसदी छात्र छात्राएं प्रमोटेड की गई है जबकि 3 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। वाणिज्य संकाय में 95 फीसदी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। दो प्रतिशत प्रमोटेड हुए हैं और तीन प्रतिशत अनुत्तीर्ण हुए हैं। कला संकाय में 93 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। चार प्रतिशत प्रमोटेड और तीन प्रतिशत अनुत्तीर्ण हुए हैं। कुलपति प्रो. डॉ संजय कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.