पीजी देखने गई छात्रा से छेड़छाड़
गाज़ियाबाद, जून 21 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र में पीजी देखने के लिए गई एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया भी। मामले में छात्रा ने नंदग्राम थाने में संजीव त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मूलरूप से इटावा की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 में रहती है और नंदग्राम स्थित एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही है। वह क्षेत्र में संजीव त्यागी के यहां पीजी देखने गई थी। इस दौरान आरोपी त्यागी ने पीजी दिखाने के बहाने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.