गुड़गांव, जुलाई 28 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नई समय-सारिणी के तहत प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में अब प्रवेश प्रक्रिया अगस्त के अंत तक चलेगी। इससे गुरुग्राम के सरकारी कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन और दस्तावेजों में सुधार के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इससे पहले विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना था। संबंधित कॉलेजों में 28 juillet तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होना था, जबकि 30 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी कर 31 जुलाई से 2 अगस्त तक फीस जमा कराई जानी थी। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार व...