पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-26 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुल 22 विषयों में से 19 विषयों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। वहीं गणित, जन्तु विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों का परीक्षा परिणाम तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र ही प्रकाशित कर दिया जाएगा। इधर दो माह पूर्व हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से परीक्षार्थियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं शेष बचे तीन विषयों का भी जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की जा रही है। पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 9 से 20 मार्च तक विश्वविद्यालय के द्वारा बनाये गये परीक्षा केन्द्र पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला कॉलेज में हुई थी। परीक...