दरभंगा, दिसम्बर 24 -- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की जनवरी माह में विभिन्न तिथियों में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर दी गई हैं। परीक्षा विभाग से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार तीन जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पांच जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा 19 जनवरी को, छह जनवरी की परीक्षा 20 जनवरी को, सात जनवरी की परीक्षा 21 जनवरी को और 10 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 22 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली ने बताया कि परीक्षा के समय एवं केंद्र में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.