छपरा, मई 30 -- छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस (सत्र 2023-25) परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी पत्र के अनुसार छात्र-छात्राएं 3 जून से 10 जून 2026 तक अपने विभाग अथवा महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं विभागों व महाविद्यालयों को 13 जून तक परीक्षा फॉर्म और समेकित सूची विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करनी होगी। सैद्धांतिक विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 700 रुपये व प्रायोगिक विषयों के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। पीजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) परीक्षा 2025 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ...