वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में विभिन्न पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के लिए सोमवार को छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि वर्ष 2025-26 के कुछ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग अब तक पूरी नहीं हुई है। यह भी मांग की कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि सत्र 2025-26 के कई पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इससे अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि प्रवेश की आगे की प्रक्रिया कब और किस तरह पूरी होगी। यह भी पढ़ें- स्नातकोत्तर में अस्थायी प्रवेश की मांग, एबीवीपी का प्रदर्शन छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करे, ज...