गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से संचालित पीजी डिप्लोमा इन ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकांड पाठ्यक्रम के आंतरिक मूल्यांकन के तहत रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। कार्यक्रम की संरक्षक एवं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं रोजगारपरक बताते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित ऐसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान करते हैं। पूजन कार्यक्रम का संचालन प्रो. कीर्ति पाण्डेय के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी एवं विभागीय ...