भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग में नारंगी कस्तूरा (फ्लेमिंगो) दिखा। विभाग के शिक्षक डॉ. डीएन चौधरी ने बताया कि ये पक्षी आमतौर पर सर्दियों में उत्तर भारत और नेपाल से दक्षिण तथा मध्य भारत की ओर प्रवास करता है। अब ये मार्च के बाद अपने प्रजनन स्थल की ओर लौटेगा। इससे पूर्व यहां पर टाइगा फ्लाईकैचर और लांग टेल्ड स्राइक भी विभागीय परिसर में दिख चुके हैं। बकौल डॉ. चौधरी, ये हॉर्नबिल, किंगफिशर, बुडपेकर, ओरियोल, पैराकिट समेत अन्य स्थानीय प्रजातियां परिसर में दिखती रहती हैं। अब वे शोधार्थियों और छात्रों के सहयोग से पक्षियों की चेकलिस्ट तैयार कराने के बाद उसे प्रकाशित कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.