भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के स्नातक जूलॉजी और बॉटनी के विद्यार्थियों के लिए पीजी जूलॉजी में गुरुवार से निशुल्क इंटर्नशिप की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी जूलॉजी के हेड डॉ. इकबाल अहमद ने की। उन्होंने कहा कि प्राणी विज्ञान का अध्ययन केवल जीव-जंतुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी संतुलन और मानव स्वास्थ्य से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। इंटर्नशिप विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी।पूर्व हेड डॉ. अशोक ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में प्राणी विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान, वन्यजीव संरक्षण, जैव प्रौद्योगिकी और पर्यावरण अध्ययन की अपार संभावनाएं हैं। यह भी पढ़ें- सीएम साइंस में इंटर्नशिप प्रेजेंटेशन संपन्न डॉ. धर्मशीला...