पीजी छात्रों के लिए सीजीपीए को अंकों में बदलने का तरीका तय
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 2016-17 शैक्षणिक सत्र से आगे के स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए सीजीपीए, समकक्ष प्रतिशत और समकक्ष अंकों को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती, प्रवेश या किसी अन्य आधिकारिक काम में यदि विद्यार्थियों के प्रदर्शन को अंकों में बताने की जरूरत हो तो ग्रेडशीट में दिए गए समकक्ष प्रतिशत को 100 में प्राप्त अंक माना जा सकता है। विश्वविद्यालय के अनुसार, समकक्ष प्रतिशत को 1000 में समकक्ष/मान्य अंक में भी बदला जा सकता है। इसके लिए प्रतिशत को सीधे 10 से गुणा किया जाएगा और बीच में कोई राउंडिंग नहीं की जाएगी। प्राप्त संख्या को निकटतम पूर्णांक में बदला जाएगा। दशमलव 0.500 या इससे अधिक होने पर अगली पूर्ण संख्या और 0.500 से कम होने पर पिछली पूर्ण संख्या मानी जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.