भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी गणित विभाग में 13 अप्रैल को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को हेड सह कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद साह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। हेड ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए पूर्ववर्ती छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. रंनजा दुबे, डॉ. कमला पाढ़ी, डॉ. संदीप सुमन, डॉ. पुष्प कुमार राय, डॉ. अखिलेश, राजीव रंजन झा, हरिनंदन पांडेय, सेवानिवृत्त डॉ. रफीकुल हसन, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.