विकासनगर, फरवरी 27 -- सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। 23 से 26 फरवरी तक गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ओवरऑल चैंपियन बना। इस उपलब्धि में सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। विश्वविद्यालय की पुरुष व महिला कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश में परचम लहराया। खास बात यह रही कि दोनों टीमों की कप्तानी साहिया कॉलेज के खिलाड़ियों ने संभाली। पुरुष टीम का नेतृत्व अभिनव शर्मा तथा महिला टीम का नेतृत्व दीक्षा रावत ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.