पीजी कॉलेज में मनी मैथिलीशरण की जयंती
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- कुंडा, संवाददाता। मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालाकांकर में सोमवार को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती मनाई गई। छात्रा श्रेया ओझा ने मैथिलीशरण गुप्त के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखे। छात्र उदय और अभय ने प्रस्तुतियां दी। डॉ. रेखा सिंह ने मैथिलीशरण गुप्त के साहित्य के माध्यम से मित्रता को परिभाषित किया। डॉ. डीसी आनंद ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त की कविता हम कौन थे, क्यों हो गए और क्या होंगे अभी के माध्यम से बच्चों को जीवन के प्रगति के मार्ग में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने की। संचालन डॉ. शशिकांत मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.