अल्मोड़ा, अगस्त 20 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। पीजी कॉलेज में नशा मुक्त प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ डीसी पंत ने विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। एंटी ड्रग सेल के प्रभारी डॉ आंचलेश कुमार ने नशे के दुष्परिणाम बताए। यहां डॉ नाजिश खान, डॉ प्रकाश चंद्र, डॉ रूमा साह, डॉ शरद भट्ट, डॉ सुल्तान सिंह यादव, डॉ उपासना शर्मा, डॉ राजेश प्रसाद, डॉ भावना पंत, डॉ अंजलि, डॉ भूपेन्द्र कुमार, चंद्रा आदि थीं। यह भी पढ़ें- स्नातक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को होगी पढ़ाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...