चम्पावत, जुलाई 20 -- जगदीश, लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में यूकास्ट ने कार्यशला का आयोजन किया। सीआरआईएस डीएनए लैब के वैज्ञानिक डॉ. नरोत्तम शर्मा ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वैज्ञानिक उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में बताया। डॉ. अंकिता सिंह ने वूमेन फर्स्ट रिस्पान्डर एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट बीएलएस ट्रेनिंग विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भविष्य में हेल्थ किट से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देने की बात कही। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ.रेखा जोशी, डॉ. किशोर चंद जोशी तथा डॉ. मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...