चम्पावत, मार्च 18 -- लोहाघाट में पीजी कॉलेज लोहाघाट में ऐपण लोक कला पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा लोक कलाओं के जरिए स्वावलंबन की ओर प्रेरित करना था। 25छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संगीता गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला लोक अध्ययन केंद्र तथा कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की ओर आयोजित की गई है। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा से प्रसिद्ध ऐपण कलाकार मीरा जोशी ने छात्र-छात्राओं को ऐपण कला की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर कई आकर्षक ऐपण बनाई। विभिन्न पारंपरिक आकृतियों और डिजाइनों के बारे में विस्तार से बताया तथा इस कला के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि हेमलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.