चम्पावत, सितम्बर 22 -- जगदीश, लोहाघाट। पीजी कॉलेज में एनसीसी के पांच दिवसीय शिविर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को टीबी रोग के कारणों, लक्षणों, बचाव के उपायों तथा टीबी उन्मूलन के लिए जागरूक किया। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी की अध्यक्षता पर कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में 80 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल डीएस ऐरी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर संध्या सिंह तथा प्रशिक्षण स्टाफ के मुख्य प्रशिक्षक बीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर करीब 90 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. तनुजा पंत, प्रियंका पंत, हरि मोहन बोहरा आदि ने टीबी के संक्रमण, प्रमुख लक्षणों, समय पर जांच और उपचार, रोग से बचाव तथा समाज में टीबी के प्...