भागलपुर, दिसम्बर 26 -- एसएसवी कॉलेज कहलगांव के खेल मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को पीजी कॉलेज भागलपुर और जीबी कॉलेज नवगछिया के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजी कॉलेज भागलपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी कॉलेज नवगछिया की टीम मात्र 71 रन पर सिमट गई। पीजी कॉलेज भागलपुर के मोहम्मद साजिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 17 रनों की पारी खेली तथा गेंदबाजी में चार ओवर में दो मेडन के साथ 16 रन देकर तीन विकेट झटके। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी निर्भय और राजेश ने निभाई। स्कोरर की भूमिका हर्ष और पीतांबर ने निभाई, जबकि कमेंट्री कृष्णा सिंह ने की। मैच के मुख्य अतिथि बंटी पांडेय उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.