पीजी कॉलेज डाकपत्थर आठ सौ सीटों के लिए 1441 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन
विकासनगर, जुलाई 18 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शनिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम रही। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की कुल आठ सौ सीटों के लिए 1441 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 120 सीट (60 जेडबीसी, 60 पीसीएम) पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए कुल 242 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बीए प्रथम वर्ष की 480 सीट के सापेक्ष 793 आवेदन और बीकॉम की 160 सीट के सापेक्ष 225 आवेदन महाविद्यालय प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। जबकि बीबीए की 40 सीट के लिए 181 इच्छुक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बता दें, डाकपत्थर पीजी कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.