पीजी कॉलेज के लिए स्वत: तमाड़ बंद रहा
रांची, मई 18 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना से सटी कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को तमाड़ स्वत: बंद रहा। बंद को लेकर रविवार शाम युवाओं, छात्रों और ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर लोगों से समर्थन की अपील की थी। इसके आह्वान पर सोमवार सुबह से ही तमाड़ के सभी दुकान और प्रतिष्ठानों के शटर बंद रहे। पूरा बाजार दिनभर बंद रहा। इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की घोषणा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर तमाड़ बंद आज तमाड़ बंद में ग्रामीणों, व्यापारियों, छात्रों और युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बंद के दौरान पूरे क्षेत्र में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और किसी भी दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.