पीजी कॉलेज के प्रबंधक का निधन
जौनपुर, मई 16 -- चंदवक। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी शिव पीजी कॉलेज हरिहरपुर के प्रबंधक 65 वर्षीय शिवधारी यादव का हृदयाघात से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह शिव पीजी कॉलेज के अलावा शिव बीटीसी कॉलेज हरिहरपुर, संत कीनाराम इंटर कॉलेज हरिहरपुर, वनवासु यादव इंटर कॉलेज रसड़ा, कौशिल्या इंटर कॉलेज लहरचक व कृष्णा इंटर कॉलेज बलुआ के भी प्रबंधक थे। उनकी बहू नीतू यादव हरिहरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान है। प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति सहित अन्य ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.