पीजी कॉलेजों में प्रवेश की तैयारियां तेज, रिजल्ट के बाद बढ़ी हलचल
रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की, संवाददाता। शहर के पीजी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद कॉलेजों में प्रवेश को लेकर हलचल बढ़ने लगी है। रुड़की के पुराने प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल केएल डीएवी पीजी कॉलेज, बीएसएम पीजी कॉलेज, एसडी पीजी कॉलेज और मेथोडिस्ट पीजी कॉलेज आदि में हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। ऐसे में इन कॉलेजों ने समय रहते अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि परिणाम घोषित होते ही प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.