जमशेदपुर, मई 28 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) के सेमेस्टर वन की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 जून से शुरू होने वाले इस परीक्षा में एमए, एमएससी व एमकॉम के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली 10:00 बजे सुबह से 1:00 बजे दोपहर तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। 24 जून को परीक्षा की शुरुआत होने के बाद 7 जुलाई को इसका समापन होगा। विश्वविद्यालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.