भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में पीजी का परीक्षा फार्म भराया जा रहा है। सोमवार को परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क भरने का अंतिम दिन था। इस कारण छात्र सेवा केंद्र स्थित काउंटर पर विद्यार्थियों की अत्यधिक भीड़ उमड़ी हुई थी। भीड़ के कारण विद्यार्थियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। यही नहीं काउंटर पर भीड़ के बाद परिसर स्थित बैंक में भी विद्यार्थियों की अत्यधिक भीड़ हो गई थी। दोपहर लंच बाद बैंक के भीतर काउंटर से लेकर बैंक के बाहर तक विद्यार्थियों की लाइन लग गई थी। इस कारण भीड़ में काफी परेशानी हुई, हालांकि बैंक की तरफ से तेजी से फार्म लेकर चालान जमा किया जा रहा था, ताकि ज्यादा देर विद्यार्थियों को लाइन में खड़ा नहीं होना पड़े। उधर, जन अधिकार छात्र परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत, विवि अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.