पीजी के दो कमरों से लैपटॉप चोरी
नोएडा, मई 21 -- नोएडा, संवाददाता। बदमाश सेक्टर-62 के पीजी के दो कमरों से लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय दोनों युवक कमरे के गेट खोलकर सोए हुए थे। पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-62 स्थित संस्कृति आवास ब्वॉय हॉस्टल नाम के पीजी के कमरा नंबर-105 और 106 में अमित और शुभम रहते हैं। दो मई की सुबह गर्मी होने के चलते दोनों कमरे का गेट खोलकर सो रहे थे। बदमाश ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे दोनों के कमरों से दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, पर्स, डीएल, कार्ड आदि सामान चोरी कर लिया। युवकों को सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो संदिग्ध दिखे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.