नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र स्थित पीजी में चोर युवक के कमरे में घुसे और लैपटॉप, मोबाइल और नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने की पुलिस से की है। पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान में थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ऋषि पीजी में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। 13 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में आया और मोबाइल, लैपटॉप, नगदी और अन्य सामान चोरी करके ले गया। जिस समय वारदात हुई, वह सो रहे थे। वह दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.