मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के सीनेट हॉल में शनिवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में काउंसिल के सदस्य डॉ. सुशांत कुमार ने पीजी में एईसीसी विषय का सिलेबस नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से इस विषय की पढ़ाई हो रही है, लेकिन अबतक सिलेबस नहीं है। यह अनिवार्य विषय है। उन्होंने इसके लिए नोडल विभाग बनाने की भी बात कही ताकि यह तय हो सके कि इस विषय को कौन पढ़ायेगा, प्रश्न कौन सेट करेगा और मूल्यांकन कौन करेगा। इसपर कुलपति ने कहा कि सिलेबस तैयार किया जाना चाहिए। सभी हेड और डीन बैठकर सिलेबस तैयार कर लें। बैठक में स्नातक के सिलेबस में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा गया। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने कहा कि दो विषयों में सिलेबस में बदलाव का काम हु...