जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर में सीट को बढ़ाने को लेकर विभाग सख्त हो गया है। सीट बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की प्राचार्य अधीक्षक के साथ बुधवार की शाम में बैठक होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक के लिए प्राचार्य तैयारी कर रहे हैं। 51 सीट से डेढ़ सौ सिट को बढ़ाने में आने वाली अड़चनों की सूची बनाई है। उसे कैसे दूर किया जा सकता है कि भी तैयारी की है। जानकारी हो कि अपर मुख्य सचिव ने सीट बढ़ाने को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...