छपरा, सितम्बर 30 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों और संबंधित अंगीभूत कॉलेजों में सत्र 2026-28 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची आज जारी होगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए प्रवेश लिंक के माध्यम से अपना आवंटन देख सकेंगे। तीसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन तीन अक्टूबर से शुरू होगा। कागजात सत्यापन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, आवंटन पत्र, मैट्रिक व इंटर के मूल दस्तावेज, स्नातक की अंकपत्र व प्रमाणपत्र, एसएलसी-सीएलसी या माइग्रेशन प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार और अपार आईडी साथ लाना होगा। यह भी पढ़ें- स्नातकोत्तर में नामांकन को आज जारी होगी तीसरी मेधा सूची नामांकन शुल्क...