दरभंगा, जुलाई 21 -- संजय लाला,दरभंगा। विवि थाने के डब्ल्यूआईटी रोड स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को 23 वर्षीया छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी की पढ़ाई कर रही थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतका की पहचान निधि कुमारी (23) के रूप में हुई है। वह मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के घाटभटरा गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, पटना से डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाने की पुलिस तत्काल छात्रावास पहुंची। सूचना थी कि हॉस्टल के एक कमरे का दरवाजा काफी देर से बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...