मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा केंद्र खोजने में परीक्षार्थी परेशान रहे। मुजफ्फरपुर जिले में तीन केंद्र बनाये गये हैं। तीनों केंद्र विवि परिसर में ही हैं। दो केंद्र परीक्षा हॉल में और एक मनोविज्ञान विभाग में है। कई छात्र परीक्षा देने परीक्षा हॉल पहुंच गये। बाद में उन्हें पता चला कि सोशल साइंस ब्लॉक में उनका केंद्र है। इसके बाद काफी अफरातफरी के बीच कई परीक्षार्थी वहां पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा में 12 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में तीन केंद्र मुजफ्फरपुर में दो पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में बनाये गये हैं। यह भी पढ़ें- पीजी का सेंटर खोजने में परेशान रहे छात्र परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली स...