पीजी कार्यालय में कार्यरत कर्मी के निधन पर विश्वविद्यालय में शोक सभा
दुमका, मई 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। शनिवार को विश्वविद्यालय के पी.जी. कार्यालय में कार्यरत स्वर्गीय महेन्द्र सोरेन के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अकादमिक भवन के इतिहास क्लासरूम में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वर्गीय श्री सोरेन के सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के साथ-साथ उनकी कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.