पीजी करने के इच्छुक सरकारी डॉक्टर 15 तक लें एनओसी
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- नीट पीजी-2026 के तहत मेडिकल कॉलेजों के पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को 15 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। महानिदेशालय की ओर से इसे लेकर सोमवार को पत्र जारी कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि एनओसी जारी करने में कोई कोताही न बरती जाए। एनओसी के लिए आवेदन का प्रारूप भी जारी किया गया है। इस प्रारूप के अनुसार जानकारी भरकर डॉक्टरों को 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।महानिदेशक (प्रशिक्षण) डा. रंजना खरे ने इस संबंध में सोमवार को मंडलीय अपर निदेशकों, सभी सीएमओ के अलावा अस्पतालों के अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र भेजा है। यह भी पढ़ें- नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आज से रजिस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.