पीजी कक्षाएं शुरू न होने पर छात्रसंघ ने आंदोलन की दी चेतावनी
हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- लालकुआं, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एमए योग सहित अन्य स्नातकोत्तर कक्षाओं का संचालन शुरू न होने से छात्रों में नाराजगी है। सोमवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द व्यवस्था शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि महाविद्यालय में शीघ्र ही एमए योग सहित अन्य स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू नहीं की गईं तो छात्रसंघ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। छात्रसंघ ने प्रशासन को 14 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने का समय दिया है। इस दौरान छात्र संघ कोषाध्यक्ष कमल चंद्र पांडे, सुमित सिंह कार्की, मनीष शर्मा, पूर्व छात्र संघ सचिव खजान चंद्र आर्य, छात्र संघ उपाध्यक्ष संजना पांडे, रोहित नेगी, गोविन्द कुमार, बादल जीना, आयुष, ऋषभ, सागर, भावेश, कुनाल व कृष्णा भाकुनी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.