रांची, अप्रैल 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) व डॉक्टोरल (पीएचडी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी। विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम के तहत कृषि, वेटरनरी साइंस एवं एनिमल हसबेंडरी, फॉरेस्ट्री और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी विषयों में नामांकन लिया जाएगा। कृषि संकाय में एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्रीकल्चरल मेटियोरोलॉजी, एग्रोनॉमी, एंटोमोलॉजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हॉर्टिकल्चर, प्लांट पैथोलॉजी और सॉइल साइंस, जैसे विषय शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 5 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.