भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के पीजी अंबेडकर थॉट और पीजी एंथ्रोपोलॉजी विभाग में अब समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) की जगह विभागाध्यक्ष (हेड) होंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पीजी आंबेडकर थॉट का हेड डॉ. संजय रजक को और पीजी एंथ्रोपोलॉजी का हेड डॉ. कुमारी सुनीता चौधरी को बनाया गया है। दोनों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उधर, पीजी अंगिका विभाग के हेड को महज 17 दिन में ही बदल दिया गया है। 28 फरवरी को डॉ. शोभा कुमारी को नया हेड बनाया गया था, लेकिन डॉ. गौतम कुमार ने वरीयता के आधार पर हेड बनाने का दावा कुलपति के समक्ष पेश किया था। इसके बाद मंगलवार को डॉ. गौतम कुमार के नाम की अधिसूचना जारी की गई और बुधवार को उन्होंने नए हेड के रूप में अपना योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.