रांची, मई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी के स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। किसी भी संकाय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें 60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल https://jharkhanduniversities.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी के विद्यार्थी केंद्रीय और राज्य सरकारों के पुरातत्व विभागों, संग्रहालयों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, कला एवं संस्कृति व...