जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के परीक्षा विभाग ने पीजीडीजीसी फाइनल सेमेस्टर परीक्षा-2024 के लिए फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 2023-24 के परीक्षार्थी 1 से 8 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद कॉलेजों को ये फॉर्म 9 अप्रैल तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करने होंगे। यदि कोई समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उसे 10 से 11 तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ भरे गए फॉर्मों को कॉलेज द्वारा 13 अप्रैल तक विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क 950 रुपये देने होंगे। फॉर्म की कीमत 50 रुपये है। आवेदन के साथ पिछले परीक्षा के एडमिट कार्ड और मार्कशीट की फोटोकॉपी संलग्न करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...