प्रयागराज, सितम्बर 28 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2607 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के शून्य पद होने पर बहराइच से लोकसभा सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने सवाल उठाए हैं। सांसद ने अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेनशर्मा को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता भर्ती में आरक्षण व्यवस्था के अनुसार अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटें आरक्षित कराकर पुनः संशोधित विज्ञप्ति प्रकाशित कराने का कष्ट करें। सांसद का कहना है कि हिंदी विषय में बालक एवं बालिका वर्ग के कुल अधियाचित 374 पदों के सापेक्ष अनारक्षित वर्ग के लिए 190 पद हैं, जबकि 50 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था के अनुसार कुल 187 पद होने चाहिए। इसी प्रकार एससी के लिए 7...