सहारनपुर, मई 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित पीजीटी लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें करीब 59 प्रतिशत अभ्यर्थी गौरहाजिर रहे। प्रथम पाली में कुल 6715 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2555 उपस्थित हुए, जबकि 4160 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस पाली में पंजीकृत के सापेक्ष 61.95 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3948 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1828 उपस्थित हुए और 2120 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 53.70 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10663 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4383 उपस्थित रहे और 6280 गैरहाजिर रहे। यह भी पढ़ें- 62 ...