पीजीटी नियुक्ति परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की मंत्री से नियुक्ति की गुहार
गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह/खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को संघ के नेताओं अशोक कुमार सिंह नयन एवं सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके गिरिडीह स्थित आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीजीटी नियुक्ति परीक्षा 2023 के तहत फरवरी 2026 में सेकेंड डीवी प्रक्रिया पूरी कर चुके आठ विषयों के 334 सफल अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम प्रकाशित कर शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने मंत्री को बताया कि उनकी नियुक्ति में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा नहीं है, बावजूद इसके परिणाम एवं नियुक्ति प्रक्रिया लंबित रहने से अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- RPSC Special Teacher Recruitment 2026: स्पेशल टीचर पदों पर निकली भर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.