पीलीभीत, जून 14 -- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पीजीटी के केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यूपीपीएससी के अंतर्गत जनपद में सम्पन्न कराई जा रही प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2025 को सकुशल व शुचिता से सम्पन्न कराने के लिय जिले में चार केंद्र बनाए गए है। आज ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज व राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज के परीक्षा केन्द्रों पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। यह भी पढ़ें- सेक्टर, स्टैटिक मज...