पीजीएटी: अंतिम दिन 92 प्रतिशत तक रही उपस्थिति
प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी-2026) का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन दोनों पालियों में 92 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में आयोजित पीजीएटी-1 परीक्षा में कुल 9,775 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 8,685 ने परीक्षा दी। इस प्रकार उपस्थिति 89 प्रतिशत दर्ज की गई। ऑनलाइन मोड में 86 प्रतिशत और ऑफलाइन मोड में 91 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।दूसरी पाली में एमकॉम प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 647 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 597 परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में कुल उपस्थिति 92 प्रतिशत रही। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चार दिनों तक चले पीजीएटी-2026 में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें लगभग 87 प्रतिशत ने परीक्षा में भाग लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.